गुजरात में विस्तार चाहता है फार्च्यून होटल समूह
आईटीसी होटल्स डिवीजन के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष पवन वर्मा ने बुधवार को कहा कि वड़ोदरा, राजकोट और कच्छ के गांधीधाम में होटल खोलने की संभावनाएं तलाश रही है।
कंपनी का अहमदाबाद में फार्च्यून लैंडमार्क और वापी में फार्च्यून पार्क होटल है। इस सप्ताह कंपनी ने गांधीनगर के हावेली में फार्च्यून इन होटल खोला है।
राज्य सरकार द्वारा गांधीनगर के पास विकसित किए गए गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक (जीआईएफटी) में 80 से 100 करोड़ रुपये का निवेश करके कंपनी एक होटल खोलने की योजना बना रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।












Click it and Unblock the Notifications