गाजा में 15 फिलीस्तीनी हिरासत में
गाजा, 24 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल के दक्षिणी सीमा से लगे गाजा पट्टी से बुधवार को छापा मारकर कम से कम 15 फिलीस्तीनियों को हिरासत में लिया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक 13 वर्षीय किशोर के हवाले से बताया कि उत्तरी गाजा के बिट लाहिया शहर से बुधवार तड़के पत्थर इकट्ठा कर रहे करीब 20 लोगों को इजरायल के विशेष सुरक्षा बलों ने दबोच लिया। बाद में उन्होंने 16 साल से कम उम्र के लोगों को छोड़ दिया, लेकिन 15 को हिरासत में ले लिया।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते फिलीस्तीनी आतंकवादियों ने रॉकेट से इजरायल पर हमला किया था, जिसकी वजह से गाजा और इजरायल की सीमा पर तनाव व्याप्त है।
इजरायली लड़ाकू विमानों ने फिलीस्तीनी आतंकवादियों के एक समूह पर मंगलवार तड़के हवाई हमला किया, लेकिन हमले में वह बचने में सफल रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications