बुर्का पर प्रतिबंध के लिए कानून शीघ्र : सरकोजी
सरकोजी ने पत्रकारों से कहा, "मेरे लिहाज से पूरे शरीर को ढकने वाला बुर्का महिलाओं के लिए अपमान का सूचक है। इसे प्रतिबंधित कर देना चाहिए। हमारी सरकार इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून पेश करेगी। यह हमारे सिद्धांतों का सूचक होगा।"
सरकोजी की यह घोषणा रविवार को क्षेत्रीय चुनाव में उनकी पार्टी की पराजय के संदर्भ में एक प्रमुख नीतिगत व्याख्यान का हिस्सा था। इन चुनावों के माध्यम से फ्रांसीसी जनता ने 2012 में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनावों में वामपंथ की जीत को लेकर अपना फैसला सुनाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications