उमर अब्दुल्ला ने की सोनिया गांधी से मुलाकात
उन्होंने राज्य की वर्तमान गठबंधन सरकार में साझेदार कांग्रेस और अपनी पार्टी नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) के बीच पूरे सहयोग का वादा किया।
कश्मीर का स्थाई निवासी नहीं होने वाले लोगों से विवाह करने वाली महिलाओं की राज्य की नागरिकता को समाप्त करने के लिए प्रस्तावित स्थाई निवासी (अयोग्यता) विधेयक पर दोनों पार्टियों के मतभेद की पृष्ठभूमि में इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विपक्षी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के एक सदस्य मुर्तजा खान ने राज्य विधानमंडल के ऊपरी सदन में सात मार्च को यह विधेयक रखा था। कांग्रेस ने इस विधेयक का विरोध किया।
एनसी ने वर्ष 2004 में इस विधेयक का समर्थन किया था। उस समय दो-तिहाई बहुमत के अभाव में यह विधेयक पारित नहीं हो सका था। तब राज्य में पीडीपी-कांग्रेस गठबंधन की सरकार थी और एनसी विपक्ष में थी। कांग्रेस ने विधेयक का विरोध किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications