रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों पर पाबंदी

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले इस क्षेत्र में एक बाघ ने एक युवक पर हमला कर दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी।

अतिरिक्त वन संरक्षक सुदर्शन शर्मा ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से कुछ दिनों तक यह प्रतिबंध रहेगा। जोन पांच कचीदा वन क्षेत्र में आता है। बाघ के हमले के बाद आस-पास के ग्रामीण और पर्यटक भयभीत हैं।

पिछले दिनों बाघ के दो शावकों को ग्रामीणों ने इसलिए मार डाला था क्योंकि शावकों ने जंगल में उनकी बकरियों का शिकार किया था। इसके बाद पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया था।

दोनों शावकों की मौत और एक युवक पर बाघ के हमले का मामला मंगलवार को राज्य विधानसभा में भी उठा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+