छात्रों ने अध्यापिका को पीटा, वीडियो इंटरनेट पर डाला
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार वीडियो के इंटरनेट पर दिखने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो में येलेना इवानोवना नामक अध्यापिका को छात्रों द्वारा पीटते हुए दिखाया गया है।
इवानोवना 'स्कलेरोसिस' नामक बीमारी से पीड़ित हैं और उनको एक दिन बाद की घटनाएं याद नहीं रहती। साइबेरिया के इकुर्तस्क क्षेत्र के शेलेखोव कस्बे के स्कूल के अन्य अध्यापकों ने कहा कि उनको इस घटना के बारे में काफी पहले से पता था लेकिन स्कूल के निदेशक ने इसे किसी अन्य को बताने पर रोक लगाई थी।
इवानोवना ने जब वीडियो को देखा तो उनको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ और उन्होंने कहा कि बच्चे ऐसा नहीं कर सकते।
बहरहाल स्कूल के निदेशक को बर्खास्त कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications