चढ़ावे में मंदिर को मिले डॉलर, पाउंड
मंदिर के पुजारी के मुताबिक नवरात्रि के मौके पर विदेशों में रहने वाले भक्तों द्वारा भेजे गए डॉलर और पाउंड से मंदिर की दान पेटिका भर गई है।
नवरात्र के अवसर पर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड में रह रहे भक्तों ने डॉलर और पाउंड में अपनी ओर से चढ़ावा भेजा है।
चण्डीगढ़ से 10 किलोमीटर दूर पंचकुला स्थित माता मनसा देवी के मंदिर में नवरात्रि के मौके पर नौ दिन में करीब 600,000 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।
मंदिर के एक पुजारी के मुताबिक दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने नकदी के अलावा सोने और चांदी के आभूषण चढ़ाए हैं।
गौरतलब है कि नवरात्र के दौरान मंदिर में लगभग 85 लाख रुपये नकद, सोने के 70 आभूषण और चांदी के 1,100 आभूषण चढ़ावे के रूप में मिले हैं। इसके अलावा 300 लीटर देशी घी और कई अन्य वस्तुएं दान स्वरूप मंदिर में चढ़ाई गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications