इरोस और अष्टविनायक मिलकर बनाएंगे 'रॉकस्टार'
फिल्म के निर्देशन का जिम्मा इम्तियाज अली को सौंपा गया है। मई में फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा और दिसंबर तक इसके रिलीज हो जाने की उम्मीद है।
कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी रॉकस्टारों की जिंदगी से प्रेरित है।
इरोज इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक और कार्यकारी उपाध्यक्ष सुनील लुल्ला ने कहा, "काम को लेकर इरोज और इम्तियाज के बीच शानदार और बेहद सफल रिश्ता रहा है। 'रॉकस्टार' के लिए श्री अष्टविनायक के साथ मिलकर काम करना हमारे लिए गौरव की बात है।"
उन्होंने कहा, "प्रतिभाशाली रणबीर कपूर के साथ दोबारा काम करना निश्चित रूप से रोमांचकारी है। हमने रणबीर के साथ 'अंजाना अंजानी' में काम किया है जो जुलाई में रिलीज होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications