बिहार में गर्मी बढ़ी, तापमान बढ़ने की संभावना
पटना, 24 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में इस साल अभी से भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान पहले ही 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है।
पटना मौसम केंद्र के अधिकारी ने बुधवार को बताया, "गया, पटना, औरंगाबाद और जहानाबाद जिले में पिछले दो दिनों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है।"
गया में मंगलवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस साल मार्च महीने में यह अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री और बुधवार को 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम अधिकारी अनिमेश चंद्र ने आईएएनएस को बताया, "राज्य में अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications