शाहरुख ने कोलकाता अग्नि हादसे पर दुख जताया
शहर के पार्क स्ट्रीट इलाके में स्थित इस इमारत में मंगलवार को आग लग गई थी। इसमें 24 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए।
सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट 'ट्विटर' पर बुधवार को शाहरुख ने इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा, "मैं दुआ करता हूं कि खुदा इस आग में मारे गए लोगों की आत्मा को शांति दे। इसमें अपने प्रियजनों को खोने वालों के लिए मेरी गहरी संवेदना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications