इटावा में युवक की मौत के बाद लोग बेकाबू, लाठीचार्ज
पुलिस के अनुसार घटना जिले के इकदिल थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ पर हुई। कानपुर की तरफ से आ रही एक मारुति स्विफ्ट कार ने स्थानीय निवासी योगेंद्र कुमार (25 वर्ष) को कुचल दिया।
इकदिल थाना प्रभारी ने नागेश मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि युवक मोटरसाइकिल से सड़क पार कर रहा था। योगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक कार घटनास्थल पर ही छोड़कर से फरार हो गया।
घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने हंगामा करते हुए राजमार्ग जाम कर सार्वजनिक वाहनों में तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी उन्होंने पथराव किया। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया, जिस कारण कई लोग घायल हो गए।
मिश्रा ने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल का प्रयोग किया गया। उन्होंने दावा किया कि लाठीचार्ज में केवल कुछ लोग ही मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। उन्होंेने कहा कि कार को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications