..जब शिक्षिका ने छात्रों को साथी के मुंह पर घूंसा जड़ने को कहा
जिस छात्र के खिलाफ यह फरमान सुनाया गया था, उसका दोष बस इतना था कि उसने अपनी एक साथी को घूंसा मारा था।
यह घटना हॉस्टन के रॉबिनडेल प्राइवेट स्कूल की है। पिछले सप्ताह एक रेस्टोरेंट में भोजन करने के दौरान दोषी छात्र डेवेरियस विलियम्स ने अपनी एक महिला साथी को चांटा मारा था।
विलियम्स की मां ने बताया कि रेस्टोरेंट में छात्रों के साथ मौजूद शिक्षिका ने तत्काल वहां मौजूद सभी छात्रों को विलियम्स के मुंह पर घूंसा जड़ने को कहा। इसके बाद लगभग एक दर्जन छात्रों ने अपने शिक्षक के हुक्म का पालन किया।
घटना के बाद विलियम्स की मां ने इस बात की शिकायत स्कूल निदेशक से की। स्कूल निदेशक चक वॉल ने 30 मिनट के अंदर शिक्षका को स्कूल छोड़ने का आदेश दे दिया। वॉल ने कहा कि यह बहुत बड़ी गलती है और ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications