तटरक्षक का पोत समुद्र में डूबा
एक अधिकारी ने कहा है कि यह दुर्घटना मुंबई के व्यावसायिक इंदिरा डॉकयार्ड में घटी। पोत पर चालक दल के 40 से अधिक लोग सवार थे। इन सभी को बचा लिया गया है। पोत की पहचान भारतीय तटरक्षक पोत 'विवेक' के रूप में हुई है।
रक्षा मंत्रालय, मुंबई विमानपत्तन के अधिकारियों और पोत परिवहन महानिदेशालय की ओर से दुर्घटना की अलग-अलग जांच के आदेश दिए गए हैं।
दुर्घटना अपराह्न् लगभग 6.30 बजे उस समय घटी, जब इंदिरा डॉक के बर्थ संख्या-10 में पोत की मरम्मत का काम चल रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications