चीनी सर्च इंजन को हांगकांग ले जाने पर गूगल और चीन आमने-सामने (लीड-1)

इससे पहले गूगल ने चीनी सर्च इंजन के संचालन को हांगकांग स्थानांतरित कर दिया और साथ ही चीनी भाषा के सर्च इंजन को सेंसर करना भी बंद कर दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार चीनी सरकार के एक अधिकारी ने कहा, "गूगल ने सर्चिग सेवाओं को बदलकर और चीन पर हैंकरों के हमले का आरोप लगाकर उस लिखित वादे का उल्लंघन किया है जो उसने चीनी बाजार में प्रवेश करते हुए किया था।"

अधिकारी ने कहा, "यह पूरी तरह गलत है। हमने इस वाणिज्यिक मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का विरोध किया है। हमने गूगल से इस मसले पर असंतोष और नाराजगी जताई है।" उन्होंने कहा कि चीन के संबंधित विभाग ने गूगल के साथ इस मुद्दे पर 29 जनवरी और 25 फरवरी को दो बार बात भी की थी।

गूगल के मुख्य कानूनी अधिकारी डेविड ड्रमोंड ने चीनी भाषा के सर्च इंन की सेंसरिंग रोकने का ऐलान किया। इसे मंगलवार सुबह तीन बजे से रोक दिया गया। इससे पहले 12 जनवरी को गूगल ने साइबर हमले के कारण चीनी सर्च इंजन की सेंसरिंग को बंद करने का ऐलान किया था।

गूगल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "आज (मंगलवार) से हमने अपनी सर्च सेवाओं- गूगल सर्च, गूगल न्यूज और गूगल इमेजेज को सेंसर करना बंद कर दिया है। गूगल डॉट सीएन पर जाने वाले इंटरनेट उपयोगकर्ता अब गूगल डॉट कॉम डॉट एचके पर जाएंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+