'झुग्गी बस्तियों में सुविधाओं का अभाव मानवाधिकारों का उल्लंघन'
संयुक्त राष्ट्र, 23 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा है कि दुनिया भर की झुग्गी बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव 'मानवाधिकारों का उल्लंघन' है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रियो डी जनेरियो में सोमवार से आरंभ हुए 'विश्व शहरी मंच' के पांचवें सत्र में भेजे अपने संदेश में मून ने कहा कि शहरी इलाकों की झुग्गी बस्तियों में सुविधाओं के अभाव को खत्म किया जाना चाहिए।
मून ने कहा, "इन बस्तियों में रहने वाले बच्चों के पास पीने के लिए साफ पानी नहीं हैं। महिलाओं के लिए सुरक्षा का खतरा है। इसके अलावा शिक्षा की सुविधा उपलब्ध नहीं है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इनकी बेहतरी के लिए काम करें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications