अमेरिकी सीनेट की समिति ने वित्त सुधार विधेयक को मंजूरी दी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दोबारा किसी भी वित्तीय संकट को रोकने के लिए यह वित्तीय नियामक बनाने की तैयारी है। समिति ने इससे संबंधित एक विधेयक को 10 के मुकाबले 13 मतों से मंजूरी दी।
यह विधेयक पिछले सप्ताह समिति के प्रमुख डेमोक्रेट सीनेटर किस्टोफर डॉड की ओर से प्रस्तावित किया गया था। इसमें अमेरिकी वित्तीय नियामक ढांचे में मौजूदा खामियों को दूर किया गया है।
स्वास्थ्य सुधार विधेयक को कांग्रेस की मंजूरी मिलने के बाद घरेलू स्तर पर राष्ट्रपति बराक ओबामा का यह दूसरा बड़ा महत्वाकांक्षी कदम माना जा रहा है। ओबामा स्वास्थ्य के बाद देश के वित्तीय ढांचे को मजबूत करना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications