चीन में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने की 8 बच्चों की हत्या (लीड-1)
फुजियान प्रांत के प्रवक्ता हुआंग जांगपिंग ने बताया कि पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम जेंग मिनसेंग है और वह पहले चिकित्सक था।
प्रवक्ता ने कहा कि 42 वर्षीय जेंग मानसिक रूप से बीमार है।
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के अनुसार नैनपिंग एक्सपेरीमेंटल प्राइमरी स्कूल में यह हमला सुबह करीब 7:20 बजे हुआ।
नैनपिंग अस्पताल में भर्ती एक 12 वर्षीय बच्चे लियो लुई की मां ने बताया, "मेरे बेटे के शिक्षक ने जब मुझे इस घटना की जानकारी दी तो मैं सन्न रह गई। डॉक्टरों ने कहा है कि मेरे बेटे की हालत गंभीर है। मैं भरोसा करती हूं कि वह जल्दी ठीक हो जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications