अपोलो समूह खोलेगा कई नए अस्पताल
अपोलो ग्लेनीग्ल्स कैंसर अस्पताल के उद्घाटन से पहले
मंगलवार को संवाददाताओं से समूह के चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी ने कहा, "हमारे बोर्ड को अभी विस्तार योजना पर निर्णय करना है लेकिन 2010-11 के दौरान हम 2,000 से ज्यादा बिस्तर बढ़ाएंगे।"
पूर्वी भारत में अपोलो ग्लेनीग्लेस कैंसर अस्पताल आधुनिक सुविधाओं वाला पहला अस्पताल है। पिछले सप्ताह हैदराबाद में अपोलो के 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन हुआ था।
रेड्डी ने कहा, "स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में हम शायद पहले समूह हैं जिसने पिछले छह महीने में सात अस्पताल खोले हैं।"
भारत में इस समय अपोलो के 50 अस्पताल हैं। समूह की योजना वर्ष 2010-11 के दौरान 1,800 करोड़ रुपये के निवेश से 11 और अस्पतालों को खोलने की है। समूह के अस्पतालों की मौजूदा बिस्तर क्षमता 8,800 है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications