केरल में बस नदी में गिरी, 4 मरे (लीड-1)
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोट्टायम के समीप यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने 20 यात्रियों को बचा लिया। बस शेरतलाई से कोट्टायम जा रही थी।
मृतकों में बस का कंडक्टर भी शामिल है। अन्य शवों की पहचान नहीं हो सकी है। बस को नदी से निकालने के लिए दुर्घटनास्थल पर तीन क्रेन लगाए गए थे। इसके अलावा नौसेना का एक हेलीकाप्टर भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गया है।
नदी से सुरक्षित निकाली गई एक छात्रा ज्योतिलक्ष्मी ने कहा कि बस एक खंभे से टकराकर नदी में गिर गई। उसने कहा कि कुछ लोग तैरकर बाहर निकल गए, जबकि कुछ को स्थानीय लोगों ने बचाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications