हेडली से भारत के पूछताछ करने पर कोई फैसला नहीं : रोमर
हेडली मुंबई हमले का आरोपी है और उसने अमेरिका की एक अदालत में पिछले दिनों अपना जुर्म कबूल कर लिया था। पिछले दिनों अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री रॉबर्ट ओ. ब्लेक ने इस बात के संकेत दिए थे कि भारत हेडली से पूछताछ कर सकता है।
रोमर ने मंगलवार को कहा, "अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री ने इस ओर इशारा किया था कि आतंकवाद के मसले पर अमेरिका पूरी सूचना साझा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हेडली मामले में हमने भारत सरकार को ठोस जानकारियां मुहैया कराई है और आगे भी ऐसा करते रहेंगे। पूछताछ के बारे में अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।"
अमेरिकी राजदूत ने कहा कि इस मामले में सहयोग के लिए अमेरिकी न्याय विभाग भारत सरकार के साथ मिलकर काम करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications