हैती में पुनर्निर्माण कार्यो के लिए 11.4 अरब डॉलर की जरूरत
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार लातिन अमेरिका और कैरेबियाई आर्थिक आयोग (ईसीएलएसी) ने कहा है कि हैती में पुर्निर्माण कार्यो के लिए 11.4 अरब डॉलर की आवश्यकता है।
ईसीएलएसी के आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ रिकाडरे जापता ने कहा कि हैती में अभी ढेर सारे काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हैती को फिर से सामान्य होने में सात से 10 वर्ष लग सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि हैती में 12 जनवरी को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई थी। भूकंप में 222,000 से अधिक लोग मारे गए थे, जबकि 311,000 लोग घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications