मलेशिया में नौकरी के नाम पर कई भारतीय ठगी के शिकार
मलेशिया के तमिल अखबार 'मलेशिया नामबान' ने भारतीय कामगारों के हवाले से बताया है कि कामगारों की यात्रा का प्रबंध करने वाला एजेंट ने उनके महत्वूर्ण दस्तावेजों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
एक स्थानीय संस्था के सचिव संपूर्ण सिंह के मुताबिक कामगारों ने काम दिलाने की गारंटी देने के बाद एजेंट को तीन से छ: हजार डॉलर के बीच रकम दी थी।
मलेशिया में बहुत बड़ी संख्या में कामगार रहते हैं, जिसमें से बहुत लोग नाव के माध्यम से गैरकानूनी तरीके मलेशिया में प्रवेश करते हैं और आस्ट्रेलिया सहित दक्षिणपूर्व एशियाई देशों में फैल जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications