बिहार की किशोरी के साथ दुष्कर्म के खिलाफ प्रदर्शन (लीड-1)
प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का प्रयोग किया।
बिहार की रहने वाली 18 वर्षीय किशोरी एक भारतीय युवक के साथ नेपाल में रह रही थी। लड़की के परिजनों ने उनके संबंधों को लेकर आपत्ति जताई थी।
पुलिस के अनुसार बिहार से भागने के बाद यह जोड़ा भारत-नेपाल सीमा से सटे धनौसा जिले के जनकपुर कस्बे में शनिवार को पहुंचा। दोनों ने जानकी मंदिर में शादी करने की योजना बनाई थी।
आरोप है कि जनकपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित मनकामना लॉज में ठहरी किशोरी से एक नेपाली पुलिस उपनिरीक्षक ने दुष्कर्म किया।
पुलिस के मुताबिक इस घटना की जानकारी जैसे ही लोगों तक पहुंची, गुस्साए स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी पर हमला बोल दिया जिसमें आठ पुलिसकर्मियों सहित दर्जनों लोग घायल हो गए। लोगों का यह विरोध रविवार को भी जारी रहा और लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की।
शनिवार से चल रहे प्रदर्शन में सोमवार को राजनीतिक दल भी शामिल हो गए और वे गृहमंत्री भीम रावल के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े जिससे कम से कम एक दर्जन लोग घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों ने आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications