धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने पर मुकदमा
समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के मुताबिक रविवार को जेईआई के पांच नेताओं खिलाफ ढाका की एक अदालत में एक आपराधिक मामला दर्ज कराया गया। इसमें जेईआई के प्रमुख अमीर मौलाना मुतिउर रहमान निजामी और पार्टी के महासचिव अली हसन मोहम्मद मोजाहिद का नाम शामिल है।
शिकायत में कहा गया है कि जेईआई ढाका शहर की इकाई के प्रमुख रफीकुल इस्लाम खान ने गत 17 मार्च को एक चर्चा के दौरान निजामी की तुलना पैंगबर मोहमम्द से की थी, जो मुस्लिम धार्मिक भावनाओं के खिलाफ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications