टाटा मोटर्स म्यांमार में स्थापित करेगी ट्रक निर्माण संयंत्र
यह संयंत्र यंगून से 480 किलोमीटर दूर स्थित मागवे में स्थापित किया जाएगा। यह परियोजना भारतीय सरकार की वित्तीय ऋण की मदद से स्थापित की जाएगी।
कंपनी ने एक बयान में बताया कि इस संयंत्र में चेसिस, वाहनों के ढांचा तैयार करने, रंगने और सजाने-सवारने की सुविधा मौजूद होगी।
बयान में कहा गया है कि उम्मीद के मुताबिक संयंत्र वर्ष 2010-11 की अंतिम तिमाही तक काम करना शुरू कर देगा। इसकी क्षमता प्रतिवर्ष 1,000 वाहन बनाने की होगी। बाद में इसकी क्षमता का और विस्तार किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications