उड़ीसा में नक्सली गिरफ्तार
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने यहां से 500 किलोमीटर दूर सुंदरगढ़ जिले के तोपाडिही वन्य क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान एक नक्सली बिमल मुंडा को गिरफ्तार किया।
उप संभागीय पुलिस अधिकारी सुदर्शन शेट्टी ने कहा, "आज (सोमवार) तड़के सीआरपीएफ के तलाशी अभियान में एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।"
पुलिस के मुताबिक इस क्षेत्र के एक ठेकेदार रवि ओरम की हत्या में मुंडा का हाथ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications