भाजपा के 2 विधायकों का निलंबन वापस
सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के उपनेता घनश्याम तिवारी ने कहा कि सदन में पिछले दिनों जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से प्रश्नकाल स्थगित कर निलंबन वापस लेने के लिए प्रस्ताव लाने की मांग की।
जवाब में विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रश्नकाल स्थगित नहीं होगा। इसके बाद उन्होंने मुख्य सचेतक वीरेन्द्र बेनीवाल को प्रस्ताव लाने के लिए कहा और इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पूर्व में सदन में जो कुछ भी हुआ वह तकलीफदेह और दुर्भाग्यपूर्ण था।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा में अशोभनीय व्यवहार के चलते दोनों विधायकों को निलंबित कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications