शोर भरे दफ्तर में काम करने से बढ़ता है तनाव
लगभग 20,000 ब्रिटिश पेशेवरों पर किए गए एक नए शोध से पता चला है कि 56 फीसदी लोगों ने निजता की कमी की बात कही। 55 फीसदी ने दफ्तर में खराब तापमान और 60 फीसदी लोगों ने दफ्तर में शांत स्थान की कमी की शिकायत दर्ज की।
इसके अलावा, 20 फीसदी लोगों ने कहा कि उनका दफ्तर सलीके से नहीं तैयार किया गया है, लिहाजा उनका काम प्रभावित होता है।
समाचार पत्र 'डेली मेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक तीन में से एक कर्मचारी ने कहा कि उनके दफ्तर में रोशनी ठीक नहीं है और ध्वनि प्रदूषण का स्तर भी काफी अधिक है।
इससे साफ तौर पर उनका काम प्रभावित होता है और तनाव बढ़ता है। यूरोप में ब्रिटेन के लोग सबसे अधिक समय दफ्तरों में बिताते हैं। एक औसत ब्रिटेनवासी दफ्तर में प्रति सप्ताह 45 घंटे बिताता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications