ब्रिटेन जाएंगे चिदम्बरम
नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम तीन दिवसीय सरकारी दौरे पर शनिवार को ब्रिटेन जाएंगे। इस दौरान वह आतंक निरोधी सहयोग और सुरक्षा उपायों पर ब्रिटिश अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।
गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "चिदम्बरम ब्रिटिश गृह मंत्री एलन जॉन्सन, विदेश मंत्री डेविड मिलिबैंड और ब्रिटिश प्रधानमंत्री के विदेश नीति सलाहकार साइमन मैक्डोनाल्ड के साथ सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा करेंगे।"
चिदम्बरम सिक्योरिटी सर्विस के महानिदेशक जोनाथन ईवान्स, सुरक्षा एवं आतंक निरोधी विभाग के महानिदेशक चार्ल्स फर्र और जॉइंट इंटेलिजेंस कमेटी के अध्यक्ष एलेक्स एलन के साथ भी मुलाकात करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications