प्रवीण तोगड़िया रिहा किए गए
पुलिस के अनुसार तोगड़िया को बौध जिले के चक्रीछाक इलाके में शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया था। वह कंधमाल जाने का प्रयास कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 में यहां हुई सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। जिला प्रशासन ने तोगड़िया के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया था।
प्रशासन के इस कदम का विरोध करते हुए तोगड़िया अपने समर्थकों के साथ कंधमाल में प्रवेश करने की कोशिश में थे। एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "तोगड़िया को शनिवार को रिहा कर दिया गया।"
रिहाई के बाद तोगड़िया गंजम जिले रवाना हो गया जहां उन्हें विहिप के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करना है। विहिप ने शनिवार को कंधमाल में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है।
कंधमाल के पुलिस अधीक्षक एस. प्रवीण कुमार ने बताया, "बंद का कोई असर नहीं पड़ा है। सरकारी और निजी प्रतिष्ठान, कॉलेज एवं स्कूल खुले हुए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications