प्रेमिका के घर के सामने खुदकुशी
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राहुल गोयल (26) के रूप में हुई है। वह हरियाणा के करनाल शहर में एक कोचिंग संस्थान चलाता था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया,"गोयल शुक्रवार को अपनी प्रेमिका से मिलने दक्षिणी दिल्ली के गौतम नगर इलाके में आया था। उसने सुबह 3 बजे के करीब प्रेमिका के घर में कोई जहरीला पदार्थ पी लिया।"
उन्होंने बताया कि घटना के बाद उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications