रेल मार्ग बंद होने से लौह अयस्क आपूर्ति बाधित
टाटा स्टील के प्रवक्ता मोहित दास ने आईएएनएस को बताया, "जोडा रेल मार्ग की ओर हमारी खनन संबंधी गतिविधि प्रभावित हुई है।"
जिले के एक वरिष्ठ खनन अधिकारी ने बताया कि जो कंपनियां इन रेल मार्गो का इस्तेमाल करती हैं, उन्हें खनिज पदार्थो की ढुलाई के लिए सड़क परिवहन का प्रयोग करने के लिए कहा गया है।
इस महीने की शुरुआत में इस इलाके से 300,000 टन से भी ज्यादा लौह और मैंगनीज अयस्क बरामद किया था और इन अयस्कों का कोई दावेदार नहीं था। इसके बाद अधिकारियों ने चार रेल मार्गो को बंद कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications