ओबामा की भारत यात्रा में बेहतर वाणिज्यिक नतीजों के लिए जमीन तैयार : शर्मा

अरुण कुमार

वाशिंगटन, 19 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने कहा है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा की इस साल प्रस्तावित भारत यात्रा के दौरान बेहतर व्यापारिक नतीजों को हासिल करने के उद्देश्य से जमीन तैयार कर ली गई है।

अपनी दो दिवसीय अमेरिका यात्रा के दौरान गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि इन बैठकों के माध्यम से हम राष्ट्रपति ओबामा की आगामी वार्ता के दौरान उत्कृष्ट व्यापार एवं वाणिज्यिक परिणाम हासिल करने के लिए आधार तैयार करने में समर्थ हो गए हैं।"

निवेश बढ़ाने और व्यापार में सहयोग के लिए शर्मा ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) रोन क्रिक के साथ भारत-अमेरिका व्यापार नीति फोरम पर हस्ताक्षर किए।

शर्मा ने कृषि मंत्री टॉम विल्सैक और अंतर्राष्ट्रीय अर्थ मामलों के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्रोमैन से भी मुलाकात की।

उन्होंने कहा, "मैं इसे एक सफल यात्रा कह सकता हूं, क्योंकि अक्टूबर 2009 में नई दिल्ली में भारत-अमेरिका व्यापार नीति फोरम पर हमने जो चर्चा की थी, उसे यहां आगे बढ़ाया गया है।"

वाणिज्य मंत्री शर्मा ने भारतीय पेशेवरों के लिए वीजा, प्रतिबंधात्मक व्यापार उपाय को खत्म करने और भारत व अमेरिका के बीच उच्च तकनीक के व्यापार को प्रोत्साहन देने के लिए अमेरिकी निर्यात नीति में सुधार जैसे मुद्दों को भी उठाया।

भारतीय अमेरिका की नौकरियों पर कब्जा कर लेंगे इस तरह के डर को नकारते हुए उन्होंने कहा, "हमारे यहां बहुराष्ट्रीय कंपनियों की लंबी संख्या है जिनके भारत में ही विकास एवं अनुसंधान केंद्र भी है। दुनिया की प्रमुख 500 कंपनियों में 130 से अधिक ने पहले ही भारत में अपना आधार स्थापित कर लिया है।"

विल्सैक के साथ बातचीत में उन्होंने कृषि क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की ताकि कृषि उत्पादकता को बढ़ाया जा सके। साथ ही भारत में कृषि आधारित उद्योगों के प्रोत्साहन पर भी चर्चा की हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सíवस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+