गोवा में 2 सड़क मार्गो को बंद कराना चाहती है सेना
कॉर्पोरेशन ऑफ सिटी ऑफ पणजी (सीसीपी) को लिखे एक पत्र में सेना ने कहा है कि आतंकवादी खतरे को देखते हुए सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर (एसटीसी) से लगी हुई दो सड़कों को बंद कर दिया जाना चाहिए।
ये दोनों सड़कें मांडोवी नदी के समांतर गुजरती हैं। सीसीपी हालांकि इन्हें बंद नहीं करना चाहती।
पणजी के महापौर कारोलीना पो ने आईएएनएस से कहा कि शहर के मुख्य बाजार में पहुंचने के लिए लोग इन सड़कों का लोग इस्तेमाल करते हैं इसलिए हम इन्हें बंद नहीं कर सकते।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications