गुजरात में ई-राशन कार्ड लाने की योजना
गांधीनगर, 17 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में चोरी के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ई-राशन कार्ड लागू करने की योजना बना रही है।
नागरिक आपूर्ति मंत्री नरोत्तम पटेल के अनुसार इस तरह के कार्ड पर परिवार के सभी सदस्यों के उंगलियों के निशान और फोटो लगे होंगे।
उन्होंने कहा कि इससे चोरी के मामलों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। इस योजना पर तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाने का प्रावधान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications