जरदारी ने अंगदान अनुबंध पर हस्ताक्षर किए
जरदारी ने अपनी मौत के बाद अपने पूरे शरीर को दान करने की घोषणा की है। ऐवान-ए-सद्र में आयोजित एक समारोह में उन्होंने इससे संबंधित दस्तावेज पर हस्ताक्षर किया।
एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान ने खबर दी है कि जरदारी ने कहा कि उन्होंने यह निर्णय अपनी दिवंगत पत्नी पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के उस दर्शन के आलोक में लिया है, जिसमें वह दूसरों के लिए जीने की बात करती थीं।
इस नए कानून के तहत शरीर के अंगों की बिक्री और उनका अनधिकृत प्रत्यारोपण दंडनीय होगा और इसके तहत 10 वर्ष के कारावास की सजा हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications