मोर्टार धमाके ने ली चार सैनिकों की जान

अभ्यास के दौरान जो मोर्टार फटा उसे 81-मोर्टार गन कहते हैं। इस मोर्टार गन का परीक्षण किया जा रहा था। विस्फोट में सेना के नायक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य छह सैनिक घायल हो गए। इनमे से तीन ने बाद में दम तोड दिया। मरने वाले जवानें में लांस नायक सुभाष कदम, मोहम्मद इशाक और सिपाही रविराज काम्बले हैं। धमाके में घायल जवानों को जोधपुर के सैन्य अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल जवानों में सूबेदार जयराज की हालत नाजुक है।












Click it and Unblock the Notifications