फिजी में आया भयानक तूफान, आपातकाल घोषित

यहां भारी बारिश और 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के कारण कई गावों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। वानू लेवू द्वीप में सात मीटर ऊंची लहरें उठीं। राजधानी सूवा से मिली खबरों के मुताबिक फिजी आपदा प्रबंधन केंद्र के निदेशक ने बताया कि कई स्थानों पर संचार व्यवस्था ठप पड़ गई है।
फिजी में पिछले 30 वर्षो के दौरान आया यह सबसे भयावह तूफान था। इससे पहले तूफान के मद्देनजर देश के कई हिस्सों में लगाया गया कर्फ्यू मंगलवार सुबह हटा लिया गया। सैन्य सरकार के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नुएमी लेवेनी ने कहा कि सभी दुकानदारों से कहा गया है कि वे बुधवार सुबह अपनी दुकानें बंद रखें। प्रभावित इलाकों में राहत के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications