फर्नाडीस को अमेरिका ले जाने की नहीं मिली इजाजत
न्यायमूर्ति वी. के. शाली ने फर्नाडीस की पत्नी लैला कबीर व उनके बेटे को यह इजाजत देने से इंकार कर दिया।
अदालत ने कबीर की वकील की उस दलील को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि फर्नाडीस के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें अमेरिका ले जाए जाने की जरूरत है।
फर्नाडीस के भाई रिचर्ड फर्नाडीस की एक याचिका पर अदालत में सुनवाई चल रही थी। रिचर्ड ने अपनी याचिका में लैला कबीर पर अपने भाई को कैद में रखने और मिलने न देने का आरोप लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications