राष्ट्रीयकृत बैंकों के एसबीआई में विलय की योजना नहीं
नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीयकृत बैंकों का सरकार द्वारा संचालित सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में विलय करने की कोई योजना नहीं है। यह जानकारी एक मंत्री ने मंगलवार को दी।
वित्त राज्यमंत्री नमो नारायण मीणा ने राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, "वर्तमान में सरकार के पास राष्ट्रीयकृत बैंकों का भारतीय स्टेट बैंक में विलय करने से संबंधित कोई प्रस्ताव नहीं है।"
गौरतलब है कि एसबीआई ने पहले कहा था कि वह खुद से संबद्ध छह बैंकों का अपने में विलय करने के विषय में सोच रही है लेकिन उसे कर्मचारी संघ के विरोध का सामना करना पड़ा था।
मीणा ने कहा कि सरकार बैंकों पर विलय के लिए दबाव नहीं बनाएगी बल्कि वह इसके लिए इच्छुक बैंकों की मदद करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications