बसपा के नीले रंग में नहाया लखनऊ

हजरतगंज से लेकर रैली स्थल रामाबाई अंबेडकर मैदान तक 12 किलोमीटर लंबा मार्ग नीले रंग में नहा उठा है। चाहे सजावटी लाइटें हों, स्वागत द्वार हों, बैनर और होर्डिग्स हों या फिर प्रमुख चौराहों पर फौव्वारों में लगी लाईटें, सब कुछ नीले रंग में हैं।
1,200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ अंबेडकर स्मारक पूरी तरह जगमगा उठा है। रैली स्थल तक जाने वाले मार्ग पर लगे विज्ञापनों के सभी होर्डिग्स पर बसपा का जैसे कब्जा हो गया है। मायावती की तस्वीरें ताजा तैयार की गई होर्डिग्स पर लगाई गई हैं और रैली के बारे में घोषणाएं चारों और दिखाई दे रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications