बांग्लादेशी सेना प्रमुख से मिले जनरल कपूर
नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर ने बांग्लादेशी सेना प्रमुख जनरल मोहम्मद अब्दुल मुबीन के साथ यहां सोमवार को मुलाकात की।
मुबीन रविवार को यहां सद्भावना यात्रा पर पहुंचे हैं। वह 20 मार्च तक यहां रहेंगे। मुबीन रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन और सशस्त्र बलों के अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं।
मुबीन जयपुर, अजमेर और कोलकाता स्थित महत्वपूर्ण सैन्य प्रशिक्षण संस्थानों और क्षेत्र संरचनाओं का भी दौरा कर सकते हैं।
सेना के एक प्रवक्ता ने यहां कहा, "दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने के लिहाज से तथा बांग्लादेश के साथ भारत के बढ़ते रिश्ते के लिहाज से यह दौरा विशेष महत्व रखता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications