मुंबई: दो संदिग्ध हिरासत में
मुंबई।
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी 'तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम' (ओएनजीसी) के साथ- साथ इसके मुंबई के एक व्यस्त रहने वाले ठक्कर मॉल और मंगलदास मार्केट को विस्फोट से उड़ाने की कथित साजिश में शामिल दो लोगों को मुंबई की एक अदालत ने 18 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। id="toptextpromo">महाराष्ट्र
के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने इन्हें रविवार सुबह गिरफ्तार किया था। एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि लतीफ और रियाज नामक इन दोनों संदिग्धों को जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) के संवेदनशील न्हावा-शेवा इलाके से एक गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इन
दोनों के पास से इलाके के कई मानचित्र बरामद हुए हैं और अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों से इनका संबंध होने का संदेह है। जेएनपीटी शहर के अति-संवेदनशील क्षेत्रों में से एक है और कोलाबा से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है। उल्लेखनीय है मुंबई पर 26 नवंबर 2008 को हमला करने वाले आतंकवादी कोलाबा तट पर ही उतरे थे।











Click it and Unblock the Notifications