तीस्ता नदी जल बंटवारे पर अंतरिम समझौता चाहता है बांग्लादेश
मंत्रियों की अध्यक्षता में गठित संयुक्त नदी आयोग (जेआरसी) की नई दिल्ली में बुधवार को अगले दौर की वार्ता होगी। पांच वर्षो के बाद जेआरसी की यह बैठक हो रही है।
बांग्लादेश के जल संसाधन मंत्री रमेश चंद्र सेन ने समाचार पत्र 'न्यू एज' से बातचीत में कहा, "तीस्ता नदी जल बंटवारे पर हमें एक अंतरिम समझौता होने की उम्मीद है।"
भारत से इस सिलसिले में किसी राजनीतिक निर्णय के संकेत मिलने के बारे में उन्होंने जनवरी महीने में प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत दौरे पर भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ हुए संयुक्त घोषणा पत्र का हवाला दिया और कहा कि दोनों प्रधानमंत्रियों ने इस सिलसिले में इच्छा-शक्ति दिखाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications