बगैर कश्मीर मुद्दे के भारत-पाक वार्ता निर्थक : मीरवाइज
जियो टीवी से बातचीत में मीरवाइज ने कहा, "9000 से अधिक कश्मीरी पिछले 20 वर्षो में लापता हुए हैं। यह एक गंभीर मामला है। मानवाधिकार संस्थाओं, एशियन वाच और अन्य वैश्विक समूहों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।"
उन्होंने कहा कि भारत-पाक वार्ता के बीच यदि सऊदी अरब मध्यस्थ की भूमिका निभाता है तो हुर्रियत कांफ्रेंस इसका स्वागत करेगी।
मीरवाइज ने कहा कि सऊदी अरब, इराक, अफगानिस्तान और फिलीस्तीन में भी मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। ऐसे में वह कश्मीर समस्या को सुलझाने में भी अपनी भूमिका निभा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications