विरोधाभासी नाम के चलते भारतीय के सामने पहचान का संकट
स्थानीय मीडिया में रविवार को छपी खबरों के मुताबिक फिलिप चूंग किम होंग नाम के इस व्यक्ति को विरोधाभाषी नाम के वजह से शिक्षा और नौकरी प्राप्त करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
चोंग के मुताबिकपहचान पत्र न होने की वजह से वह अपना ड्राइविंग लाइसेंस नहीं प्राप्त कर सके हैं और पिछले 16 वर्षो से उनका बैंक खाता तक नहीं खुल पाया है। वह कहते हैं, "मेरी परेशानी ऐसी है कि मैं अपनी महिला मित्र से विवाह तक नहीं कर सकता।"
चोंग का कहना है कि मूल जन्म प्रमाण पत्र में उन्होंने अपने दत्तक माता-पिता का विवरण दिया है।
चोंग ने समाचार पत्र स्टार को बताया कि राष्ट्रीय पंजीकरण विभाग ने मेरा जन्म प्रमाण पत्र जब्त कर लिया है। चोंग ने बताया कि विभाग के एक अधिकारी ने मुझे बताया है कि गलत सूचनाओं की वजह से जन्म प्रमाणपत्र जब्त किया गया है।
"मैंने कई दफा इन अधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराया लेकिन वह मेरी बातों का यकीन ही नहीं कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications