करजई विदेशी पर्यवेक्षकों के लिए राजी
काबुल, 13 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई सितंबर में होने वाले संसदीय चुनावों के पहले देश के निर्वाचन वाचडॉग में दो अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को शामिल करने पर राजी हो गए हैं। यह जानकारी उनके प्रवक्ता ने शनिवार को दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार करजई ने पिछले महीने निर्वाचन कानून में संशोधन किया, जिसके तहत अफगानिस्तान के निर्वाचन शिकायत आयोग (ईसीसी) के सभी पांचों सदस्यों की नियुक्ति का अधिकार उनके हाथ में आ गया है। संयुक्त राष्ट्र समर्थित इस संस्था ने पिछले वर्ष हुए राष्ट्रपति चुनाव में हुई व्यापक धांधली का खुलासा किया था।
करजई द्वारा किए गए संशोधन को लेकर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने तीखी आलोचना की है, खासतौर से अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के पूर्व दूत रहे कै ईदे ने। कै ईदे ने हाल में कहा है कि वह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की ओर से संशोधनों से संबंधित चिंताओं को दूर करने के लिए करजई के संपर्क में हैं।
करजई के प्रवक्ता वहीद उमर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अफगानिस्तान सरकार ने निर्वाचन शिकायत आयोग में दो गैर अफगानियों को स्वीकारने की अपनी रजामंदी की घोषणा की है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications