यूएई के प्रधानमंत्री ने की मनमोहन से मुलाकात
नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की। बैठक में दोनों देशों के बीच आर्थिक और राजनीतिक संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा की गई।
मकतूम यूएई के उप राष्ट्रपति और दुबई के शासक भी हैं। विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
दोनों प्रधानमंत्रियों ने बैंकिंग, वित्त, व्यापार और निवेश की दिशा में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार में इजाफा हो रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही यह 25 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications