हरियाणा से सॉफ्टवेयर निर्यात में 17 फीसदी की वृद्धि
सॉफ्टवेयर निर्यात का अधिकांश हिस्सा गुड़गांव से आया। राज्य की करीब 90 प्रतिशत आईटी और आईटी सेवाओं से जुड़ी कंपनियां गुड़गांव में स्थित हैं।
गुड़गांव के उपायुक्त राजेंद्र कटारिया ने कहा कि नास्कॉम-मेकिंसी की रिपोर्ट में इस वर्ष (2009-10) भी निर्यात में 11-12 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद जताई गई है।
गुड़गांव आईटी और आईटी से जुड़ी सेवाओं के केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। गुड़गांव में करीब 400 आईटी और उससे जुड़ी कंपनियां हैं। राज्य सरकार ने भी आईटी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक क्षेत्रीय उद्योग कार्यालय खोला है।
जानकारों का मानना है कि कुतुबमीनार-गुड़गांव मेट्रो सेवा के शुरू होने के बाद वहां स्थित आईटी कंपनियों को मदद मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications