अभिषेक बच्चन के साथ मिलकर शीला ने की 'अर्थ ऑवर' की शुरुआत (लीड-1)
शीला दीक्षित ने इस मौके पर कहा, "अर्थ ऑवर 2009 में जब भारत इस विश्वव्यापी अभियान का हिस्सा बना तो दिल्ली ने इस अभियान का नेतृत्व किया था। कई ऐतिहासिक इमारतों, शॉपिंग कॉम्पलेक्सों, रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों और होटलों में इस अभियान के तहत बत्तियां बुझा दी गई थीं।"
इस मौके पर फिल्म अभिनेता और ब्रांड एंबेसेडर अभिषेक बच्चन ने कहा, "एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हम लोगों के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है कि जलवायु परिवर्तन की समस्या पर ध्यान दें और जिम्मेदार कार्रवाइयां सुनिश्चित करें।"
इस मौके पर भारत में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि सिंह ने कहा, "अर्थ ऑवर 2009' जलवायु परिवर्तन पर की गई दुनिया की सबसे बड़ी कार्रवाई थी और इस साल इस अभियान के तहत दुनियाभर के 92 देशों और 878 शहरों को शामिल किया जाएगा।"
'अर्थ ऑवर' की अवधारणा 2007 में सिडनी में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने दी थी। दुनियाभर में 27 मार्च को रात 8.30 से 9.30 बजे के बीच 'अर्थ ऑवर' का समय होगा। अभिषेक को 'अर्थ ऑवर' अभियान का इस साल का ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किया गया है।
उल्लेखनीय है कि जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा संरक्षण पर प्रतिबद्धता व्यक्त करने के लिए 27 मार्च को पूरे देश में भी रात 8.30 बजे से 9.30 बजे तक बत्तियां बंद रखी जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications